नई दिल्ली: देश में दीवाली के आने में कुछ ही दिनों रहा गए है। वही इससे पहले धनतेरस (dhanteras 2020 ) को मनाया जाता है। इस दिन को लोग कई प्रकार के वस्तुओं की खरीददारी करते है। आप को बता दें लोग पहले से शॉपिंग की लिस्ट तैयार कर लेते है। लेकिन अंकज्योतिष के अनुसार अगर हम अपने मूलांक को ध्यान में रखकर खरीदारी करें तो किस्मत चमक उठती है। तो आइए जानते हैं कि कौन से अंक के जातकों को कौन सी खरीदारी करनी चाहिए?
धनतेरस पर जन्मांक के अनुसार की गई खरीदारी जीवन में तमाम खुशियां लेकर आती है। तो इस बार धनतेरस पर आप भी अपने जन्मांक के अनुसार शॉपिंग करिए और फिर देखिए कैसे लाइफ में खुशियां ही खुशियां आती हैं। तो अगर आपका मूलांक 1 है, तो आपको इस दिन सोने, चांदी, तांबे से बनी वस्तुएं और केसर खरीदने को प्राथमिकता देनी चाहिए। मूलांक 2 वालों को चांदी और मोती से निर्मित चीजों को लेने में प्राथमिकता देनी चाहिए और मूलांक 3 वाले जातकों को सोने और पीतल से बनी वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। इसके अलावा आप कोई ज्ञानवर्धक पुस्तक, शहद और पुखराज भी खरीद सकते हैं। इसकी खरीदारी आपके जीवन में शुभता लेकर आएगी।
मूलांक 4 के जातकों को सोने, तांबे और हीरे से बनी वस्तुएं ले सकते हैं। इस दिन मोबाइल फोन और इत्र भी ले सकते हैं। इस दिन आप लक्ष्मी-गणेश, सरस्वती तीनों के साथ वाला सिक्का खरीद सकते है। मूलांक 5 वालों को इस दिन सोना, चांदी, तांबे, हीरा, पन्ना से बनी वस्तुओं और मोबाइल फ़ोन, वाहन को लेने में प्राथमिकता देनी चाहिए। इस दिन आप चाहे तो हरे रंग के पौधे भी खरीद कर घर में लगा सकते हैं। वहीं मूलांक 6 वाले जातकों को सोने, चांदी और हीरे से बनी वस्तुएं ले सकते हैं। इस दिन यह आकर्षक, चमक-दमक, सौंदर्य, वैभवशाली और सुगंधित वस्तुएं भी खरीद सकते हैं।
जिन जातकों का मूलांक 7 है उन्हें धनतेरस के दिन सोने, चांदी, तांबे, हीरे और पन्ने से बनी वस्तुएं को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन यह विदेश यात्रा का टिकट भी खरीद सकते हैं। वहीं मूलांक 8 वालों को स्टील, तांबे और पीतल की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। वहीं मूलांक 9 के जातकों को सोना, तांबे और मूंगे से बनी वस्तुएं खरीदनी चाहिए। ये वस्तुएं जीवन में खुशहाली लाती हैं।