बंगाल में खाड़ी से उठा समुद्री तूफान आज तटों से टकरा चुका है। इसके चलते दक्षिण भारत के कई राज्यों में सुबह से तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार यह सिस्टम काकीनाड़ा के बेहद करीब से गुज़रा है। सक्रिय बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ते हुए डीप डिप्रेशन आंध्र प्रदेश के तटों से जमीनी भागों पर पहुँच गया है। भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में मौसम बदल रहा है। समुद्री तूफान के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है। ताजा अनुमान यह है कि अगले दो दिन यानी 14 और 15 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। अरब सागर में पहुँचने से पहले यह सिस्टम महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और गुजरात के दक्षिणी हिस्सों में बारिश देगा। मुंबई में 14-15 अक्टूबर को अच्छी बारिश होने की संभावना है। जास्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार यह सिस्टम 13 अक्टूबर, 2020 की सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच ज़मीनी हिस्सों पर पहुंचा। इसके असर के चलते मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है।
यहां होगी तेज बारिश
– इस समय आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में तेज़ हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। विशाखापत्तनम, नरसापुर, काकीनाड़ा समेत तटीय भागों में कम से कम अगले 6 घंटों तक मौसम खराब बना रहेगा।
– सक्रिय तूफान बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ते हुए डीप डिप्रेशन आंध्र प्रदेश के तटों से जमीनी भागों पर पहुँच गया है।
– डीप डिप्रेशन के लैंडफॉल के समय आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में 55 से 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएँ चल रही थीं। कुछ हिस्सों में हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुँच रही थी।
– मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी आंतरिक ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
All India Weather Forecast & Warning video based on 08:30 hours IST of 13-10-2020 pic.twitter.com/ejeq2IRn7C
— India Met. Dept. (@Indiametdept) October 13, 2020
– उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालय के साथ-साथ पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
– तटीय ओडिशा, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के उत्तरी भागों, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।
– आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के तटों के पास समुद्र में हलचल काफी बढ़ गई है। साथ ही तटों के करीब 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल रही हैं।
#WATCH Andhra Pradesh: 10 crest gates of the Srisailam Reservoir in Kurnool opened by 10 feet each today. pic.twitter.com/8UFAqutT1f
— ANI (@ANI) October 13, 2020
– बंगाल की खाड़ी पर बने डीप डिप्रेशन के आंध्र प्रदेश के तटीय भागों को 13 अक्टूबर की सुबह पार करने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
बीते 24 घंटों की अवधि के दौरान केरल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हुई।#WeatherForecast #WeatherUpdate https://t.co/LzOxtIdB60
— SkymetHindi (@SkymetHindi) October 12, 2020