बॉलीवुड की अदाकाराओं का लुक हमेशा लोगों को काफी लुभाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियों का ऑन स्क्रीन जो लुक होता है वह उनके ऑफ स्क्रीन लुक से काफी अलग होता है। बात चाहे 90 के दशक की हो या आज की हर अभिनेत्री का ऑन स्क्रीन और ऑफ ग्रीन लुक बिल्कुल अलग होता है। मेकअप से उनका खुद का ही चेहरा पूरी तरह छुप जाता है। आइए आज हम आपको बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियों के ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन लुक की झलक दिखलाते हैं।

रेखा का लुक आज भी लाखों लोगों को अपना दिवाना बना देता है। पार्टीज और फिल्मी फंक्शन में रेखा बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। उस पर उनका तिल लाखों लोगों की जान है। वहीं माधुरू दिक्षित की साड़ी वाली अदा आज भी कईयों को घायल कर जाती है, लेकिन असल मायने में दोनों का ञप स्क्रीन लुक देखकर आप दोनों को पहचान नहीं पायेंगे।

करीना कपूर इन दिनों प्रेगनेंट हो और साथ ही दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म लालसिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी के बाद विदेश में है और अपने ससुरालवालों के साथ वक्त बिता रही हैं। बिना मेकअप के वो कुछ इस तरह से नजर आती हैं देसी गर्ल।

शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बिजी है और उनका हर लुक लोगों को काफी लुभाता है।

काजोल इन दिनों बेटी न्याास के पास सिंगापुर में हैं। कई स्पॉट्स पर वो भी बिना मेकअप के नजर आ चुकी हैं।

लॉकडाउन के दिनों में ऐश्वर्या राय बच्चन घर पर पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ एन्जॉय कर रही हैं। उनकी भी कई तस्वीर बिना मेकअप के मीडिया में आ चुकी है।

सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन से शादी की है। इन दिनों वो दिल्ली में अपने ससुराल में हैं। बता दें, सोनम की भी कई तस्वीर बिना मेकअप के वायरल हो चुकी है।

कैटरीना कैफ इन दिनों घर पर वक्त बिता रही हैं। वे जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी।

रानी मुखर्जी इन दिनों बेटी और अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। रानी का बिना मेकअप वाला लुक सुर्खियों में आ चुका है।

दीपिका पादुकोण की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी, फिलहाल फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। एक इवेंट के दौरान बिना मेकअप की उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी।

तब्बू को बिना मेकअप पहचान पाना काफी मुश्किल होता है। इसके अलावा वह जल्दी ही ईशान खट्टर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।