हर साल केबीसी कई लोगों की जिंदगी बदलता है। इस साल इस लिस्ट में कई लोगों के नाम है, लेकिन पश्चिम बंगाल की कंटेस्टेंट रूना साहा ने केबीसी 12 में एक अलग ही इतिहास रचा है। रूना साहा दो बार फास्ट फिंगर राउंड हार पाई थी, जिसके बाद वो रोने लगी और उन्होंने अपनी हिम्मत छोड़ दी, लेकिन उनकी ऐसी हालत देखकर उन्हें बिना फास्टेस्ट फिंगर राउंड खेले ही हॉट सीट पर बैठने का मौका दिया गया। केबीसी में मिले इसी मौके से रूना साहा की भी जिंदगी बदल गई।

दो बार फास्टेस्ट फिंगर राउंड हारने के बाद जब रूना साहा को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला, तो उन्होंने इससे पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ निभाया और शो से 2500000 रुपए की रकम जीत कर गई। अमिताभ बच्चन के साथ रूना साहा ने शो में काफी मजेदार गेम खेला साथ ही अपनी जिंदगी के कई किस्से भी सुनाएं।

पश्चिम बंगाल से आई कंटेस्टेंट रूना साहा ने देखते ही देखते शो में 2500000 रुपए जीत लिया, लेकिन 5000000 के सवाल पर वह अटक गई और उन्होंने हॉट सीट छोड़ने का फैसला किया। ऐसे में वह 50 लाख की रकम पाने से चूक गई। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर क्या था वह 50 लाख के लिए पूछा गया सवाल…
Meet our contestant RUNA SAHA tonight at 9 pm in #KBC12 only on Sony TV. @SrBachchan @SPNStudioNEXT pic.twitter.com/4d2jxHhUyX
— sonytv (@SonyTV) October 15, 2020
इनमें से किसने 19वीं सदी में स्ट्रे फेथर्स: अ जर्नल ऑफ ओर्निथोलोजी फॉर इंडिया एंड इट्स डिपेंडेंसीस नामक पत्रिका शुरू की थी?
A. बीरबल साहनी
B. कार्ल लिनेअस
C. एलन ऑक्टेवियन ह्यूम
D. अल्फ्रेड विडहम लशिंगटन
इसका सही जवाब था- C. एलन ऑक्टेवियन ह्यूम।
50 लाख का सवाल पर आने तक रूना साहा की सारी लाइफ लाइन खत्म हो चुकी थी। ऐसे में उनके पास शो से क्वीट करना ही एकमात्र रास्ता था। रूना साहा ने गेम से क्विट करना ही मुनासिब समझा और 2500000 रुपए की रकम लेकर केबीसी से अलविदा लिया।

बता दे अब तक केबीसी के 12 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था जब किसी कंटेस्टेंट को बिना फास्टेस्ट फिंगर खेलें हॉट सीट पर बिठाया गया था।